तेज रफ्तार ट्राले ने चार वाहनों को मारी टक्कर, ASI की पत्नी की मौके पर मौत

तेज रफ्तार ट्राले ने चार वाहनों को मारी टक्कर, ASI की पत्नी की मौके पर मौत
AI IMAGE

बैतूल के बरेठा घाट में तेज रफ्तार ट्राले ने तीन कारों और बाइक को टक्कर मारी। हादसे में ASI चिमनलाल भलावी की पत्नी की मौत हो गई, ASI घायल हुए। पुलिस ने ट्राले चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Madhya Pradesh: बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे बरेठा घाट में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्राले ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मारी। तीन कारें आपस में चढ़ गईं, जबकि बाइक उनके नीचे दब गई। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधा घंटे तक जाम लग गया। ट्राले का चालक मौके से भाग निकला।

घटनास्थल पर क्या हुआ

पुलिस के मुताबिक, बरेठा घाट पर एक कंटेनर नीचे की ओर उतर रहा था। उसे साइड देने के लिए घाट चढ़ रहे लोग अपने वाहन किनारे लगा चुके थे। इसी दौरान पीछे से आया ट्राला नियंत्रण खोकर तीन कारों और एक बाइक को टक्कर मार दिया।

बाइक पर ASI चिमनलाल भलावी अपनी पत्नी सुनीता के साथ सवार थे। दोनों वाहन के नीचे दब गए। हादसे में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। ASI गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों का इलाज जारी 

ASI चिमनलाल भलावी विदिशा जिला विशेष शाखा (DSB) में तैनात हैं और पिछले छह महीने से बैतूल में अटैच्ड हैं। वे और उनकी पत्नी पुलिस लाइन में रहते थे।

हादसे में कारों में सवार अन्य घायल लोग स्पष्ट रूप से नहीं पहचान पाए। वे निजी वाहन से आसपास के अस्पतालों में इलाज कराने चले गए। जिला अस्पताल, पाढर हॉस्पिटल और शाहपुर सीएचसी में कोई घायल नहीं पहुंचा।

पुलिस की जांच जारी 

हादसे के बाद बैतूल पुलिस ने ट्राले की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने हाईवे पर ट्राफिक व्यवस्थित करने के साथ ही आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

पुलिस ने बताया कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार ट्राले चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a comment