The B***ds of Bollywood: आर्यन खान ने खुद डायरेक्ट की वेब सीरीज, गौतमी कपूर ने बताया सेट का अनुभव

The B***ds of Bollywood: आर्यन खान ने खुद डायरेक्ट की वेब सीरीज, गौतमी कपूर ने बताया सेट का अनुभव

आर्यन खान ने अपनी पहली वेब सीरीज 'The B***ds of Bollywood' डायरेक्ट की, जिसमें उनकी मैच्योरिटी और परफेक्शन ने सेट पर सभी को प्रभावित किया। गौतमी कपूर और बॉबी देओल ने उनके निर्देशन की तारीफ की।

The B***ds of Bollywood: शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने 28 साल की उम्र में अपनी पहली वेब सीरीज ‘The B***ds of Bollywood’ डायरेक्ट करके बॉलीवुड जगत को हैरान कर दिया। इस फैंटेसी और ड्रामा से भरपूर सीरीज में दर्शकों ने आर्यन की क्लैरिटी और मैच्योरिटी को सराहा। हालांकि, सीरीज रिलीज होने के बाद भी कुछ लोग यह मानने के लिए तैयार नहीं थे कि इसे खुद आर्यन ने डायरेक्ट किया है।

सीरीज में अनु तलवार का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) ने हाल ही में खुलासा किया कि सेट पर आर्यन का काम करने का तरीका और उनके सख्त अंदाज ने सबको चौंका दिया। गौतमी ने बताया कि लोगों ने कई बार पूछा कि क्या यह सीरीज वास्तव में आर्यन ने डायरेक्ट की है या किसी घोस्ट डायरेक्टर ने उनकी मदद की थी।

आर्यन खान का परफेक्शन और मैच्योरिटी

गौतमी कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि 24-25 साल की उम्र में आर्यन में जिस तरह की क्लैरिटी और मैच्योरिटी थी, वह असाधारण थी। उन्होंने बताया कि आर्यन हर सीन के लिए पूरी मेहनत करते थे और स्टंट्स तक खुद करके एक्टर्स को दिखाते थे।

उन्होंने कहा, "हमने 20 घंटे की शूटिंग की थी और हर टेक में आर्यन पूरी तरह जुड़े रहते थे। कई बार तो स्टंट्स और सीन उन्हें खुद करना पड़ते थे। उन्होंने शो की हर छोटी बड़ी चीज को खुद डायरेक्ट किया।"

गौतमी ने यह भी कहा कि यही वजह थी कि कुछ लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे कि आर्यन ने इसे खुद डायरेक्ट किया है। उन्होंने हर सीन को इतनी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म के साथ डायरेक्ट किया कि दर्शक इसे देखकर प्रभावित हुए।

बॉबी देओल सेट पर हो गए इरिटेट

गौतमी कपूर ने बताया कि सीरीज में बॉबी देओल के साथ काम करने का अनुभव भी खास था। बॉबी अपने शांत और कम बोलने वाले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सेट पर बॉबी कभी भी अपने स्टारडम का दिखावा नहीं करते थे।

हालांकि, आर्यन की सख्त परफेक्शन वाली पॉलिसी की वजह से बॉबी कभी-कभी इरिटेट हो जाते थे। गौतमी ने बताया, "आर्यन परफेक्शन के मामले में बहुत सख्त हैं। कई सीन को 10-15 टेक करना पड़ते थे। हम सब इसमें लगे रहते थे, चाहे वह बॉबी देओल हों या मनोज बावा। फिर भी बॉबी ने कभी खुद को बड़ा स्टार महसूस नहीं कराया। वह बहुत नॉर्मल इंसान हैं।"

इस सख्त परफेक्शन और मेहनत ने शूटिंग को लंबा जरूर कर दिया, लेकिन इसके साथ ही टीम ने आर्यन के डायरेक्शन की गुणवत्ता को भी अनुभव किया।

सेट पर टीम का एक्सपीरियंस

गौतमी कपूर ने बताया कि सेट पर टीम का माहौल चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों था। आर्यन ने हर एक्टर्स को सही निर्देश दिए और उनकी परफॉर्मेंस को बारीकी से मॉनिटर किया। यह अनुभव कई कलाकारों के लिए सीखने वाला रहा।

उन्होंने कहा कि आर्यन के डायरेक्शन स्टाइल में टीम को शुरुआती दिनों में थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन जल्द ही सभी उनके दृष्टिकोण और दृष्टि की सराहना करने लगे। शूटिंग के दौरान सभी कलाकारों ने उनके अनुभव और निर्देशन से बहुत कुछ सीखा।

Leave a comment