प्रभास की फिल्म द राजा साब ने पहले दिन दमदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरावट दर्ज की। मिली जुली प्रतिक्रिया के बीच Day 2 का कलेक्शन 21 करोड़ रुपये के आसपास रहा, जिससे स्टार पावर पर सवाल उठे।
The Raja Saab: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा थी। फैंटेसी हॉरर कॉमेडी जॉनर में बनी इस फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं। पहले दिन प्रभास की स्टार पावर ने कमाल दिखाया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली। हालांकि दूसरे दिन आते आते फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई, जिससे ट्रेड और दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग
मारुति के निर्देशन में बनी ‘द राजा साब’ ने रिलीज के पहले ही दिन घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जोरदार एंट्री की। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो एडवांस बुकिंग और पहले दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म ने करीब 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस ओपनिंग से साफ हो गया कि प्रभास की फैन फॉलोइंग अब भी बेहद मजबूत है और पहले दिन दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक पहुंचे।
मिली जुली प्रतिक्रिया बनी बड़ी चुनौती
हालांकि शानदार ओपनिंग के बावजूद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ दर्शकों को फिल्म का फैंटेसी और हॉरर एलिमेंट पसंद आया, तो वहीं कई लोगों को इसकी कहानी और ट्रीटमेंट कमजोर लगा। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर mixed reviews देखने को मिले, जिसका असर धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा।
निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया चर्चाओं ने दूसरे दिन फिल्म की कमाई पर असर डाला। यही वजह रही कि पहले दिन जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ती दिख रही थी, दूसरे दिन वही रफ्तार कायम नहीं रह सकी।
दूसरे दिन की कमाई ने बढ़ाई चिंता
अब ‘द राजा साब’ के दूसरे दिन के early trends सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 21.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 83.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ दिखाई देता है कि पहले दिन प्रभास की स्टार पावर ने फिल्म को मजबूत ओपनिंग दिलाई, लेकिन दूसरे दिन दर्शकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को वीकेंड का फायदा उठाना है, तो कंटेंट के दम पर दर्शकों को थिएटर तक खींचना होगा।
क्या प्रभास की स्टार पावर अब काफी नहीं
‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद प्रभास से हर फिल्म में बड़े धमाके की उम्मीद की जाती है। ‘द राजा साब’ के पहले दिन का कलेक्शन इसी उम्मीद का नतीजा था। लेकिन दूसरे दिन की गिरावट यह संकेत देती है कि सिर्फ स्टार पावर के दम पर लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना अब आसान नहीं है।
आज के दर्शक कंटेंट को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। अगर कहानी और एंटरटेनमेंट मजबूत नहीं हुआ, तो बड़ी से बड़ी स्टार फिल्म भी धीरे धीरे कमजोर पड़ जाती है। ‘द राजा साब’ के साथ भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है।
फिल्म की कहानी और जॉनर पर मिली मिली-जुली राय
‘द राजा साब’ एक फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डर और हंसी का मिश्रण दिखाने की कोशिश की गई है। कुछ दर्शकों को यह एक्सपेरिमेंट पसंद आया, जबकि कई लोगों को लगा कि फिल्म किसी एक जॉनर पर पूरी तरह फोकस नहीं कर पाई।
मारुति का निर्देशन कुछ जगहों पर सराहा गया, लेकिन कहानी की पकड़ और स्क्रीनप्ले को लेकर सवाल भी उठे हैं। यही वजह है कि फिल्म का दूसरा दिन पहले दिन जितना मजबूत नहीं रहा।
स्टार कास्ट ने निभाई अहम भूमिका
फिल्म में प्रभास ने राजू उर्फ राजा साब का किरदार निभाया है। उनके अपोजिट संजय दत्त मुख्य खलनायक के रूप में नजर आए हैं, जिनकी मौजूदगी फिल्म में वजन बढ़ाती है।
इसके अलावा जरीना वहाब, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और मालविका मोहनन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी हैं। सपोर्टिंग कास्ट में समुथिरकानी, वेनेला किशोर, ब्रह्मानंदम, वीटीवी गणेश और सत्या जैसे कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने अपने अपने किरदारों को मजबूती दी है।
वीकेंड पर टिकी हैं नजरें
अब सबकी नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। अगर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आता है, तो ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर खुद को संभाल सकती है। वहीं अगर गिरावट का सिलसिला जारी रहा, तो मेकर्स के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है।











