Uttarakhand Youth Day 2026: स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर रील बनाएं, जीतें नकद इनाम

Uttarakhand Youth Day 2026: स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर रील बनाएं, जीतें नकद इनाम

स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और उनके धार्मिक व सामाजिक मूल्यों पर आधारित बेहतरीन रील बनाकर प्रतिभागी नगद इनाम राशि जीत सकते हैं। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 12 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 को खास और युवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक नई और रचनात्मक पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचार और दर्शन पर आधारित रील बनाने का मौका दिया जा रहा है। चयनित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे और उन्हें 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित युवा दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से जोड़ने के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उनकी सोच को समाज तक पहुंचाने का अवसर भी प्रदान करेगी।

युवा दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में आयोजित बैठक के दौरान 12 जनवरी को होने वाले युवा दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवा दिवस को केवल एक औपचारिक आयोजन न रखकर, इसे युवाओं की भागीदारी और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और उनकी शिक्षाओं को डिजिटल माध्यम से फैलाना समय की आवश्यकता है।

रील प्रतियोगिता की पूरी जानकारी

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत युवा प्रतिभागी स्वामी विवेकानंद की जीवनी, विचारधारा, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों पर आधारित रील बना सकते हैं। प्रतियोगिता की प्रमुख शर्तें:

  • रील की अवधि: 60 से 90 सेकंड
  • विषय: स्वामी विवेकानंद का जीवन, दर्शन और विचार
  • आयु सीमा: 15 से 29 वर्ष
  • प्लेटफॉर्म: विभाग द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन लिंक पर रील अपलोड करनी होगी

रीलों का मूल्यांकन एक विशेष चयन समिति द्वारा किया जाएगा, जो विषयवस्तु, रचनात्मकता और संदेश के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन करेगी।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार

रील प्रतियोगिता में चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को निम्नलिखित नकद पुरस्कार दिए जाएंगे:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹11,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹7,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹5,000

इन सभी विजेताओं को 12 जनवरी को युवा दिवस समारोह में मंच से सम्मानित किया जाएगा।

युवा मंगल दल और महिला मंगल दलों को भी मिलेगा बड़ा सम्मा

मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि युवा दिवस समारोह के दौरान प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन दलों को दिए जाने वाले पुरस्कार इस प्रकार हैं:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹25,000

इसके अलावा, नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त करने वाले युवाओं को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। युवा दिवस समारोह में केवल सम्मान और पुरस्कार ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के रंग भी देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए राज्य की विविधता और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a comment