टूर्नामेंट में DC, KKR और CSK की भी टीमें, यह मुंबई की 5वीं फ्रेंचाइजी
लीग का पहला सीजन 13 से 30 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें डालास, सेंट फ्रांसिसको, न्यूयार्क सिटी, सीटल, लॉस एंजिल्स और वॉशिंगटन डीसी की टीमें शामिल हैं।
मेजर लीग क्रिकेट में भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद और न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन जैसे बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्मुक्त लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और एंडरसन सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से खेलते नजर आएंगे।
मुंबई इंडियंस भारत की इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। टीम ने IPL के 5 टाइटल जीते हैं। फ्रेंचाइजी 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 के सीजन में चैंपियन बनी थी।