बालिका वधू फेम अविका गोर ने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी कर ली है। अब इस कपल ने 4 दिन बाद ही फैंस को चौंकाने वाली गुड न्यूज दी है।
टीवी एक्ट्रेस अविका गोर ने 30 सितंबर को लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी कर ली।
दोनों की शादी टीवी शो पति पत्नी और पंगा में दिखाई गई है, जिसका टेलिकास्ट अगले हफ्ते होगा।
शादी के सिर्फ 4 दिन बाद कपल ने फैंस के साथ अपनी गुड न्यूज शेयर की, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
अविका और मिलिंद ने एक वीडियो में पहले सस्पेंस बनाया जैसे कोई बड़ी पर्सनल खबर शेयर करने वाले हों।
आखिर में कपल ने खुलासा किया कि वे अपना नया यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रहे हैं।
कपल का ये क्रिएटिव सरप्राइज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और हर कोई उनके चैनल का इंतजार कर रहा है।