टीवी की ‘जस्सी’ यानी मोना सिंह ने अपनी असली पहचान 18 महीनों तक छिपाकर रखी। जानिए कैसे ये किरदार बना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट।
‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से मोना सिंह ने डेब्यू किया और हर घर में अपनी जगह बना ली।
शो के मेकर्स ने मोना को 18 महीने तक अपनी असली पहचान छिपाने के लिए कहा, ताकि ‘जस्सी’ की मिस्ट्री बनी रहे।
मीडिया से बचाने के लिए चैनल ने मोना को घर में रहने की इजाजत नहीं दी। वो महीनों तक होटल में रहीं।
‘जस्सी’ के लिए मोना न वैक्सिंग करती थीं, न थ्रेडिंग। मेकअप में नकली बाल तक लगाए जाते थे।
सोनी टीवी की इस मार्केटिंग स्ट्रेटेजी ने शो को हिट बना दिया। ‘जस्सी’ की मिस्ट्री ने दर्शकों को बांधे रखा।
इस शो ने मोना सिंह को पहचान दिलाई। आज भी दर्शक उन्हें प्यार से ‘जस्सी’ कहकर याद करते हैं।