राज कुमार सिर्फ एक्टर नहीं, अपने समय के स्टाइल आइकॉन थे। पुलिस अफसर से एक्टर बनने तक का उनका सफर उतना ही दमदार था जितना उनका ऑन-स्क्रीन तेवर।
उनकी आवाज, लहजा और तेवर ने उन्हें सबसे अलग बना दिया। पर्दे पर उनका हर डायलॉग आदेश जैसा लगता था।
हीर रांझा से लेकर पाकीजा तक, उन्होंने हर रोल में शान और आत्मविश्वास से अभिनय किया, कभी झुके नहीं।
राज कुमार असल जिंदगी में पुलिस सब-इंस्पेक्टर थे। नौकरी करते वक्त उनका रौबीला अंदाज सबका ध्यान खींचता था।
मुंबई में तैनाती के दौरान फिल्म जगत से जुड़ाव हुआ और उन्हें कैमरे के सामने आने का मौका मिला।
फिल्मों में आने के बाद भी उन्होंने अपने पुलिस वाले ठसक को कभी नहीं छोड़ा। यही बना उनकी पहचान।
उनका अंदाज, डायलॉग डिलीवरी और वर्दी वाला रौब आज भी याद किया जाता है। वे सिर्फ एक्टर नहीं, एक लीजेंड थे।