‘जोधा अकबर’ में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल लुक जितना खूबसूरत था, उतना ही असली भी। उनके गहनों की कीमत और वजन जानकर हर कोई हैरान रह गया था।
साल 2008 में रिलीज हुई ‘जोधा अकबर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विजुअल ट्रीट थी। ऋतिक और ऐश्वर्या की जोड़ी ने पर्दे पर इतिहास को जिंदा कर दिया।
फिल्म में जोधा के किरदार में ऐश्वर्या ने ऐसी शाही अदाएं दिखाई कि दर्शक उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या ने फिल्म में 400 किलो असली गहने पहने थे, जिनमें करीब 200 किलो सोना और कीमती रत्न शामिल थे।
इतने भारी और कीमती गहनों की वजह से सेट पर करीब 50 सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात किए गए थे ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
राजस्थान के महलों जैसे भव्य सेट और ऐश्वर्या के गहनों ने हर सीन को शाही बना दिया।
फिल्म के आउटफिट्स और ज्वेलरी डिजाइनर नीता लुल्ला ने तैयार किए थे। हर ड्रेस में महीनों की मेहनत और राजसी शान झलकती थी।