लक्ष्य लालवानी आज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और ‘किल’ जैसी हिट्स से लाइमलाइट में हैं, लेकिन एक्टिंग के लिए उन्होंने एक ऐसी जॉब छोड़ी थी, जिसकी सैलरी सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा।
लक्ष्य लालवानी हर महीने करीब 30 लाख रुपए कमाते थे, लेकिन उन्होंने सबकुछ छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला लिया।
लक्ष्य का कहना है कि एक्टिंग में आने का फैसला उनके लिए बेहद रिस्की था, लेकिन पैशन ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी।
उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘अधूरी कहानी हमारी’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘परदेस में है मेरा दिल’ से की थी।
एक्शन फिल्म ‘किल’ में लक्ष्य ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को चौंका दिया और इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाई।
आर्यन खान की डेब्यू सीरीज में लक्ष्य ने लीड रोल निभाया। शो को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स उनके करियर को नई ऊंचाई दे रहा है।
कम वक्त में लक्ष्य लालवानी ने दिखा दिया कि जुनून हो तो जोखिम भी सफलता में बदल जाता है।