इस्माइल दरबार बोले- “100 करोड़ भी देंगे तो नहीं करूंगा काम” | संजय लीला भंसाली से दरार की पूरी कहानी

हम दिल दे चुके सनम और देवदास जैसे आइकॉनिक म्यूजिक देने वाले इस्माइल दरबार ने खुलासा किया कि उन्होंने हीरामंडी क्यों छोड़ी और संजय लीला भंसाली से रिश्ता आखिर कैसे बिगड़ा।

भंसाली और दरबार का अनोखा रिश्ता

इस्माइल दरबार ने बताया कि भंसाली के साथ उनका रिश्ता हमेशा अलग रहा। वे कभी भी डायरेक्टर से आंख मूंदकर सहमत नहीं होते थे।

‘हीरामंडी’ से क्यों टूटा साथ

दरबार ने डेढ़ साल तक हीरामंडी के लिए म्यूजिक बनाया, लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट ने दोनों के रिश्ते में खटास डाल दी।

‘रीढ़’ वाले आर्टिकल से मचा बवाल

एक रिपोर्ट में इस्माइल दरबार को हीरामंडी की ‘रीढ़’ बताया गया। भंसाली को लगा कि दरबार ने खुद ये खबर फैलवाई, और यहीं से दूरी शुरू हुई।

पहली फुर्सत में चले जाओ..

इस्माइल दरबार ने कहा, अगर आज भंसाली उन्हें 100 करोड़ भी दें, तो वे उनके साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कहा, ‘पहली फुर्सत में चले जाओ यहां से।’

‘हीरामंडी’ देखी लेकिन पसंद नहीं आई

दरबार ने कहा कि उन्होंने सीरीज देखी, लेकिन म्यूजिक उनके स्तर का नहीं था। बोले- अगर मैं बनाता, तो ये म्यूजिक अमर हो जाता।

भंसाली से अब पूरी तरह अनबन

दरबार ने माना कि अब उनके और भंसाली के बीच 100% दरार है। बोले- अब न दोस्ती बचेगी, न काम की बात होगी।

Next Story