71 की उम्र में भी बला की खूबसूरत रेखा, साड़ी लुक्स ने लूटा दिल

71 साल की उम्र में भी रेखा की खूबसूरती और ग्रेस सबको दीवाना बना देती है। उनके हर साड़ी लुक में क्लास, ट्रेडिशन और रॉयलिटी झलकती है। चलिए देखते हैं उनके कुछ एवरग्रीन स्टाइलिश लुक्स।

ब्लैक एंड गोल्ड कांजीवरम में क्वीन लुक

रेखा ब्लैक और गोल्ड कांजीवरम साड़ी में नजर आईं। गोल्ड जरी वर्क और रेड वेलवेट ब्लाउज ने उनके लुक को रॉयल टच दिया।

पिंक सिल्क साड़ी में रेखा का ग्रेस

प्याजी पिंक बनारसी सिल्क साड़ी में रेखा का लुक बेहद एलिगेंट दिखा। हाथों से बुनी साड़ी और चूड़ी स्लीव ब्लाउज ने दिया क्लासिक टच।

रेड कांजीवरम में रेड कारपेट स्टाइल

महारानी रेड ब्लाउज और गोल्ड जरदोजी पोटली के साथ रेखा ने सिल्क कांजीवरम साड़ी पहनी। उनका ये लुक रेड कारपेट रेडी था।

उमरावजान लुक की याद

सिल्वर टिश्यू साड़ी और फुल स्लीव ब्लाउज में रेखा का यह लुक उनके आइकॉनिक ‘आंखों की मस्ती’ अवतार से इंस्पायर्ड था।

गोल्डन ग्लो में नजर आईं रेखा

गोल्डन टिश्यू सिल्क साड़ी और बोल्ड लिपस्टिक के साथ रेखा ने फेस्टिव रेडियंस दिखाया। उनके ग्लैम मेकअप ने लुक को परफेक्ट बनाया।

मिंट ग्रीन साड़ी में रॉयल चार्म

लाइट मिंट ग्रीन बनारसी साड़ी पर सिल्वर जरी और पिंक किनारी का कॉम्बिनेशन रेखा के ग्रेसफुल स्टाइल का सबूत है।

Next Story