मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में गौरी खान ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया। मरून साड़ी, रूबी नेकलेस और सटल मेकअप में उनका रॉयल लुक सोशल मीडिया पर छा गया। चलिए देखते हैं उनकी 6 सबसे गॉर्जियस झलकियां।
गौरी खान जब मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचीं तो कैमरे उनकी ओर ही घूम गए। उनके एलिगेंट स्टाइल ने सबको इंप्रेस कर दिया।
उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई मरून जॉर्जट साड़ी पहनी थी, जिसे शिमरी स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज के साथ ड्रेप किया गया था।
गौरी ने साड़ी के साथ जोया का रूबी रश नेकलेस कैरी किया जो उनके लुक में रॉयल चार्म जोड़ रहा था। फैंस ने इस ज्वेलरी को खूब सराहा।
उन्होंने मेकअप को नेचुरल रखा और बालों को ओपन स्टाइल में रखा। माथे की छोटी काली बिंदी ने उनके पारंपरिक लुक को और खूबसूरत बना दिया।
साड़ी, ज्वेलरी और मेकअप के साथ गौरी का पूरा लुक सॉफ्ट लेकिन रॉयल था। उनकी हर तस्वीर में क्लास और कॉन्फिडेंस झलक रहा था।
गौरी की पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने लिखा ‘लुकिंग वाव’ जबकि नीलम कोठारी ने कहा ‘स्टनिंग’। फैंस ने भी रेड हार्ट इमोजी से प्यार जताया।