जैकलीन फर्नांडिस की फिटनेस डाइट: बिना नॉनवेज के ऐसे पूरी करती हैं प्रोटीन की जरूरत

जैकलीन फर्नांडिस ने नॉनवेज छोड़कर अपनी डाइट को पूरी तरह वेजिटेरियन बना लिया है। फिर भी वो फिट, टोंड और एनर्जेटिक दिखती हैं। जानिए, कौन-सी चीजें रखती हैं उन्हें इतनी ग्लोइंग और हेल्दी।

नॉनवेज को कहा अलविदा

जैकलीन ने नॉनवेज छोड़ने के बाद बताया कि इससे उनकी स्किन और बॉडी दोनों में पॉजिटिव बदलाव आए। अब उन्हें एक्ने और ब्लोटिंग की दिक्कत नहीं होती।

प्रोटीन की कमी नहीं होने दी

एक्ट्रेस अपनी डाइट में सब्जियां, बीन्स और टोफू शामिल करती हैं। इसके साथ ही वो डेली प्रोटीन शेक लेती हैं ताकि मसल्स मजबूत रहें।

वर्कआउट रूटीन है सॉलिड

वो हफ्ते में तीन दिन वेट ट्रेनिंग करती हैं जिसमें अपर बॉडी और लोअर बॉडी पर खास फोकस होता है। इससे उनका बॉडी टोन परफेक्ट रहता है।

योग और पिलाटे का कमाल

जैकलीन हफ्ते में चार दिन योग करती हैं और कभी-कभी पिलाटे भी। ये उनकी फ्लेक्सिबिलिटी और माइंड-बॉडी बैलेंस बनाए रखता है।

स्किन के लिए अनोखा टिप

एक्ट्रेस केले के छिलके से फेस मसाज करती हैं। उनके मुताबिक इससे स्किन टाइट रहती है और नेचुरल ग्लो भी बढ़ता है।

फूडी जैकलीन का फेवरेट ब्रेकफास्ट

उन्हें घर पर बना प्रोटीन पैनकेक बेहद पसंद है जिसमें ओट्स, केला, बादाम मिल्क और प्रोटीन पाउडर होता है। हेल्दी और टेस्टी दोनों।

Next Story