नताशा स्टेनकोविक की कमाई के राज: हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ की नेट वर्थ 20 करोड़!

नताशा स्टेनकोविक भले ही अब फिल्मों में कम दिखती हों, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल आज भी चर्चा में रहती है। जानिए, वो कहां से करती हैं कमाई और कितनी है उनकी नेट वर्थ।

हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ फिर बनी चर्चा का विषय

हार्दिक पंड्या की नई लव लाइफ सुर्खियों में आने के बाद नताशा का नाम फिर चर्चा में है। फैंस जानना चाहते हैं उनकी कमाई और लाइफस्टाइल का राज।

सर्बिया से बॉलीवुड तक का सफर

4 मार्च 1992 को सर्बिया में जन्मी नताशा ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए शूट किए और म्यूजिक एल्बम्स में भी नजर आईं।

फिल्मों से मिली पहचान

नताशा ने 2013 में प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा। अजय देवगन संग 'अइयो जी' डांस नंबर से उन्हें पहचान मिली।

रिएलिटी शो की फेवरेट स्टार

वो 'बिग बॉस 9' और 'नच बलिए 9' में नजर आ चुकी हैं। उनके चार्म और डांस मूव्स ने उन्हें रिएलिटी शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट बना दिया।

अब ऐसे करती हैं कमाई

फिल्मों से दूर होने के बाद नताशा अब ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और विज्ञापनों के जरिए अच्छी कमाई करती हैं।

20 करोड़ की नेट वर्थ की मालकिन

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक नताशा की कुल नेट वर्थ करीब 20 करोड़ रुपए है। वो अब भी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को स्टाइल में एंजॉय करती हैं।

Next Story