‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन 68 साल की उम्र में हो गया। उन्होंने न केवल टीवी पर बल्कि फिल्मों में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। आइए जानते हैं, उनके जीवन, करियर और छोड़ी गई संपत्ति के बारे में।
टीवी और फिल्म जगत से एक दुखद खबर आई है। ‘महाभारत’ के कर्ण बने पंकज धीर ने 15 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। लंबे समय से वे कैंसर से जंग लड़ रहे थे।
बी.आर. चोपड़ा के ‘महाभारत’ में कर्ण का रोल निभाकर पंकज धीर ने हर घर में अपनी पहचान बनाई। उनका शांत लेकिन शक्तिशाली अभिनय आज भी लोगों के दिलों में है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर करीब 52 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़कर गए हैं। उन्होंने टीवी, फिल्मों और प्रोडक्शन से अच्छी खासी कमाई की थी।
उनके बेटे निकितन धीर भी अभिनेता हैं। उन्होंने 2014 में एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से शादी की थी। निकितन ने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘दबंग 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
पंकज धीर की पत्नी अनीता ने कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं, जिनमें ‘इक्के पे इक्का’ और ‘विक्टोरिया नं. 203’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
‘महाभारत’ के अलावा उन्होंने ‘चंद्रकांता’, ‘बढ़ो बहू’ और ‘अजूनी’ जैसे शोज में काम किया। वहीं फिल्मों में ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ में उनका अलग अंदाज देखने को मिला।