Ayushmann Khurana नई फिल्म में रोमांस, 13 साल छोटी हसीना संग स्क्रीन शेयर करेंगे

थामा के बाद आयुष्मान खुराना की नई रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में शूट होने जा रही है।

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म

आयुष्मान खुराना सूरज बड़जात्या की रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे, जो राजश्री और महावीर जैन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनेगी।

लीड एक्ट्रेस शरवरी वाघ

शरवरी वाघ, जो मुंज्या फिल्म से फेमस हैं, आयुष्मान के साथ पहली बार पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी।

उम्र का अंतर

आयुष्मान 41 और शरवरी 28 साल की हैं। दोनों के बीच 13 साल का अंतर है, जो फिल्म में नए रोमांस की झलक देगा।

शूटिंग कब शुरू होगी

फिल्म की शूटिंग 1 नवंबर 2025 से शुरू होगी। यह फिल्म सूरज बड़जात्या का क्लासिक रोमांटिक फैमिली अंदाज दिखाएगी।

थामा के बाद नया प्रोजेक्ट

आयुष्मान की थामा 21 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इसमें रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी हैं।

वर्कफ्रंट और पाइपलाइन

आयुष्मान की कॉमेडी फिल्म पति, पत्नी और वो दो में सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह भी नजर आएंगी, जो 4 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

Next Story