दिवाली के डिनर को स्पेशल बनाने के लिए पनीर बटर मसाला ट्राई करें। इस रेसिपी से आपका डिनर पार्टी स्टाइलिश और स्वादिष्ट बन जाएगा।
यह क्रीमी और रिच ग्रेवी वाला डिश है, जिसे नान, रोटी या पुलाव के साथ परोसा जा सकता है।
250 ग्राम पनीर, 3 टमाटर, 1-2 हरी मिर्च, अदरक, 2 चम्मच मक्खन, आधा कप क्रीम और मसाले।
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक धोकर पीस लें और स्मूद प्यूरी बना लें।
बटर में जीरा, धनिया, हल्दी पाउडर और थोड़ा पानी डालकर मसाले को हल्का भूनें।
टमाटर पेस्ट, लाल मिर्च, कसूरी मेथी, क्रीम और गरम मसाला डालकर बटर अलग होने तक पकाएं।
पनीर के टुकड़े डालकर 4-5 मिनट पकाएं। बचा हुआ मक्खन और नमक डालकर डिश को तैयार करें।