Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: दूसरे दिन भी धमाका, हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने तोड़े 4 रिकॉर्ड

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने दो दिन में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

शानदार ओपनिंग से की शुरुआत

‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन 10.11 करोड़ की कमाई के साथ हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई.

दूसरे दिन भी बरकरार रहा जोश

सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन शाम 4 बजे तक फिल्म ने 3.13 करोड़ की कमाई कर ली थी, कुल कलेक्शन 13.24 करोड़ पहुंच गया.

तोड़े दो फिल्मों के रिकॉर्ड

फिल्म ने ‘द भूतनी’ (12.52 करोड़) और ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (12.25 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

अब इन फिल्मों पर टिकी नजर

अब फिल्म के निशाने पर ‘क्रेजी’ (14.03 करोड़) और ‘बैडऐस रविकुमार’ (13.78 करोड़) हैं, जिन्हें यह जल्द पछाड़ सकती है.

दमदार स्टार कास्ट

मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

दो दिन में निकाला आधा बजट

सिर्फ 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दो दिन में 50% लागत निकाल ली है, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसे हिट घोषित करने की संभावना जताई है.

Next Story