कलर्स टीवी पर जल्द वापसी कर रहा है फैंस का फेवरेट कॉमेडी कुकिंग शो ‘Laughter Chefs 3’. खबर है कि ये शो टीवी के नंबर वन रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को रिप्लेस कर सकता है.
दो सुपरहिट सीजन के बाद ‘लाफ्टर शेफ्स’ फिर से लौट रहा है. तीसरा सीजन पहले से ज्यादा धमाकेदार और मजेदार होने वाला है.
टीआरपी में टॉप पर चल रहे शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को अब रिप्लेस कर सकता है जन्नत जुबैर का नया शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’.
सूत्रों के मुताबिक शो का प्रीमियर 2025 के आखिर में या 2026 की शुरुआत में हो सकता है. चैनल की तैयारी जोरों पर है.
पिछले सीजन में करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने ट्रॉफी जीती थी. दोनों की मजेदार केमिस्ट्री ने शो को हिट बना दिया था.
इस बार कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, अली गोनी और जन्नत जुबैर जैसे स्टार्स लौटेंगे. नए चेहरों से शो में ताजगी देखने को मिलेगी.
किचन कॉमेडी, सितारों की मस्ती और नए ट्विस्ट्स के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ टीवी पर फिर से मचाएगा हंगामा.