सर्दियों में शकरकंद खाना तो आम बात है, लेकिन इस बार इसे दें नया ट्विस्ट। सिर्फ उबालने तक सीमित न रहें, बल्कि बनाएं चटपटा पैनकेक और कुरकुरी टिक्की जो सेहत और स्वाद दोनों में बेस्ट हैं।
फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शकरकंद इम्यूनिटी बढ़ाने और गट हेल्थ सुधारने में मदद करता है। अब इसे स्वादिष्ट स्नैक्स में बदलें।
उबली शकरकंद की जगह बनाएं दो नए टेस्टी ऑप्शन – क्रंची पैनकेक और साबूदाना टिक्की। दोनों आसान, झटपट और बच्चों को बेहद पसंद आने वाले हैं।
शकरकंद, गाजर, प्याज और ओट्स से तैयार ये हेल्दी पैनकेक बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं। स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट चॉइस।
सभी सब्जियां और मसाले मिलाकर बेटर तैयार करें, फिर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें। हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
शकरकंद, साबूदाना और मूंगफली का ये कॉम्बो स्वाद के साथ एनर्जी भी देता है। व्रत या शाम की चाय दोनों वक्त के लिए परफेक्ट स्नैक।
गरमागरम टिक्की को पुदीना या इमली चटनी के साथ सर्व करें। हेल्दी ट्विस्ट के साथ सर्दियों का मजा दोगुना हो जाएगा।