‘सैयारा’ से चर्चा में आईं अनीत पड्डा अब मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बन गई हैं. उनकी एंट्री ‘शक्ति शालिनी’ से होगी, जो 2026 के आखिर में रिलीज़ होने वाली है.
‘सैयारा’ की सफलता के बाद अनीत पड्डा अब हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में एंट्री कर चुकी हैं. उन्हें फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में कास्ट किया गया है.
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ के साथ थिएटर्स में ‘शक्ति शालिनी’ का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज़ किया गया.
पहले इस रोल के लिए कियारा आडवाणी का नाम चर्चा में था, लेकिन मेकर्स ने ‘सैयारा’ देखने के बाद अनीत को साइन करने का फैसला किया.
अमर कौशिक ने कहा कि उन्हें एक यंग एक्ट्रेस की जरूरत थी और अनीत की परफॉर्मेंस देखकर लगा कि वही इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं.
‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू होगी. डायरेक्टर के नाम पर चर्चा जारी है, जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी.
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट 24 दिसंबर 2026 तय की है. हॉरर और कॉमेडी का यह नया तड़का साल का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट बनेगा.