Two Much With Kajol & Twinkle: जान्हवी कपूर और ट्विंकल खन्ना में बेवफाई पर हो गई मजेदार बहस!

काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में इस बार पहुंचे करण जौहर और जान्हवी कपूर. एपिसोड में फिजिकल और इमोशनल बेवफाई पर हुई दिलचस्प बहस ने माहौल बना दिया. ट्विंकल का “रात गई बात गई” वाला बयान वायरल हो रहा है.

काजोल और ट्विंकल का धमाकेदार शो

'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में हर एपिसोड में सितारों की दिलचस्प बातें होती हैं. इस बार शो में पहुंचे करण जौहर और जान्हवी कपूर.

शुरुआत हुई रिलेशनशिप टॉक से

शो के ‘दिस या दैट’ सेगमेंट में सवाल उठा कि शादी में ज्यादा अहम क्या है — कम्पैटिबिलिटी या लव? जवाबों ने बहस को मजेदार बना दिया.

काजोल-करण बोले, कम्पैटिबिलिटी जरूरी

काजोल और करण जौहर का मानना था कि प्यार तब तक नहीं टिक सकता जब तक रिश्ते में कम्पैटिबिलिटी न हो. दोनों इस पर एकमत दिखे.

ट्विंकल और जान्हवी ने चुना प्यार

ट्विंकल और जान्हवी कपूर ने कहा कि शादी में प्यार सबसे अहम है. जान्हवी ने कहा कि प्यार ही हर चीज की नींव है.

बेवफाई पर छिड़ी बहस

जब बात आई इमोशनल और फिजिकल बेवफाई की, तो काजोल, ट्विंकल और करण एक तरफ हो गए. वहीं जान्हवी अकेले अपने विचारों पर डटी रहीं.

रात गई बात गई पर जान्हवी का जवाब

ट्विंकल ने कहा रात गई बात गई, तो जान्हवी ने पलटकर कहा नहीं, रात जाकर बात नहीं जाती है. फैंस को ये हंसी-मजाक भरा पल खूब पसंद आया.

Next Story