सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit ने AI कंपनी Perplexity पर बड़ा आरोप लगाया है. Reddit का कहना है कि Perplexity ने उसकी वेबसाइट से डेटा चोरी कर अपने AI को ट्रेन किया. अब मामला न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट तक पहुंच गया है.
Reddit ने Perplexity के खिलाफ न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट में केस दायर किया है. कंपनी का दावा है कि उसका डेटा बिना अनुमति के स्क्रैप किया गया.
Reddit का कहना है कि Perplexity और तीन अन्य कंपनियों ने उसकी सुरक्षा प्रणाली को बायपास कर डेटा एक्सेस किया और AI को ट्रेन किया.
Reddit के चीफ लीगल ऑफिसर Ben Lee ने कहा कि AI कंपनियां कंटेंट के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं, जिससे डेटा चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं.
Reddit ने बताया कि उसने अपने कंटेंट के उपयोग के लिए Google और OpenAI को आधिकारिक लाइसेंस दिया है, लेकिन Perplexity को नहीं.
Perplexity ने सभी आरोपों से इनकार किया है. कंपनी का कहना है कि उसका सिस्टम जिम्मेदार और पारदर्शी तरीके से काम करता है और वह कोर्ट में अपनी बात रखेगी.
Reddit कोर्ट से आर्थिक हर्जाना और डेटा उपयोग पर रोक लगाने की मांग कर रहा है. यह केस उन बढ़ते मुकदमों में शामिल है जो AI कंपनियों पर डेटा चोरी के आरोपों से जुड़े हैं.