सोनाक्षी सिन्हा ने सास-ससुर संग की पार्टी, दिखी फैमिली बॉन्डिंग और प्यार भरे पल

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल और ससुरालवालों के साथ कुछ खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर शेयर किए. इन तस्वीरों में कपल के बीच का प्यार और फैमिली के साथ की वॉर्म्थ साफ नजर आई. फैंस को इन फोटोज में दिखा उनका दिल जीतने वाला पारिवारिक अंदाज.

फैमिली टाइम में मस्त दिखीं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल और परिवार के साथ पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं. हर फोटो में प्यार और अपनापन झलक रहा था.

पति जहीर के संग रोमांटिक पोज़

पहली तस्वीर में सोनाक्षी अपने पति के कंधे पर हाथ रखे मुस्कुरा रही थीं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई.

ससुरालवालों संग खास जश्न

कपल ने अपने परिवार के साथ घर पर छोटी-सी पार्टी की. हर तस्वीर में फैमिली बॉन्डिंग और त्योहार जैसा माहौल नजर आया.

ससुर संग शेयर की मुस्कान

सोनाक्षी अपनी सास-ससुर के साथ हंसते हुए पोज देती दिखीं. पारंपरिक कपड़ों में सबका साथ फोटोज को और खूबसूरत बना रहा था.

ब्लू आउटफिट में छाईं सोनाक्षी

एक्ट्रेस ने ब्लू ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी जिसमें वे बेहद ग्रेसफुल लगीं. फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की.

अब दिखेंगी नए अवतार में

वर्कफ्रंट पर सोनाक्षी फिल्म ‘जटाधारा’ में सुपरनेचुरल विलेन के रोल में नजर आएंगी. ये उनके करियर का सबसे यूनिक किरदार माना जा रहा है.

Next Story