हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर हुए दर्दनाक बस हादसे ने देशभर को हिला दिया. इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना जताई.
कुरनूल जिले के पास वोल्वो बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोगों की मौत हुई. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो हादसे के बाद आग की लपटों में फंस गए.
घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मृतकों के परिवारों में मातम का माहौल है, जबकि घायल यात्रियों का इलाज जारी है.
एक्टर विष्णु मांचू ने लिखा कि इतने निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद दर्दनाक है. उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
एक्टर-प्रोड्यूसर मोहन बाबू ने कहा कि कुछ ही क्षणों में कई जिंदगियां खत्म हो गईं. उन्होंने परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई.
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने सरकार से अपील की कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय किए जाएं.
पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने घायलों के लिए भी मदद का भरोसा दिया.