तापसी पन्नू ने खोला परिवार का राज, सास-ससुर संग रहने में लगा समय

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने पहली बार अपनी शादीशुदा जिंदगी और ससुराल की झलक शेयर की है. जानिए कैसे उन्होंने डेनमार्क में अपनी भारतीय संस्कृति को जिंदा रखा और सास-ससुर के साथ रहने का अनुभव कैसा रहा.

तापसी की पर्सनल लाइफ पर खुलासा

तापसी पन्नू अपनी प्रोफेशनल लाइफ जितनी ओपन हैं, उतनी ही प्राइवेट हैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर. अब उन्होंने खुद बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी कैसी है.

डेनमार्क में पति और ससुराल के साथ

तापसी बताती हैं कि शादी के बाद वह अपने पति मैथियास बो और सास-ससुर के साथ डेनमार्क में उनके फैमिली हाउस में रहती हैं.

मिला अपना स्पेस और सुकून

उनके लिए घर के ग्राउंड फ्लोर पर अलग बेडरूम, लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया बनाया गया है, जहां उन्हें पूरी प्राइवेसी मिलती है.

डेनमार्क में भी भारतीय रंग

तापसी ने कहा कि उन्होंने डेनमार्क में भी भारतीय संस्कृति का तड़का लगाया है. शुरू में सास-ससुर को मनाने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन अब सब खुश हैं.

दो देशों की जिंदगी

काम के कारण तापसी और उनके पति अक्सर ट्रैवल करते हैं. इसलिए उन्हें अच्छा लगता है कि घर में सास-ससुर मौजूद रहते हैं.

भारत से अभी भी जुड़ी हैं तापसी

तापसी ने साफ कहा कि उन्होंने भारत नहीं छोड़ा है. वह मुंबई में भी रहती हैं और दोनों जगहों पर अपनी जिंदगी को बैलेंस करती हैं.

Next Story