टिफिन के लिए बनाएं ढाबा स्टाइल मेथी दाल फ्राई

ऑफिस या स्कूल के टिफिन में रोज क्या बनाएं, ये सोचकर परेशान हैं? तो आज ट्राई करें ये झटपट बनने वाली ढाबा स्टाइल मेथी दाल फ्राई. सर्दियों के लिए परफेक्ट, हेल्दी और स्वाद से भरपूर!

सर्दियों में टिफिन का नया स्टार

हरी मेथी से बनी ये दाल फ्राई टिफिन के लिए एकदम बढ़िया ऑप्शन है. झटपट बनती है और सबको पसंद आती है.

दालों का हेल्दी कॉम्बो

इसमें तूर दाल, चना दाल और मूंग दाल का मिक्स है, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है.

बेसिक इंग्रीडिएंट्स, ढाबा वाला टेस्ट

हल्दी, नमक, जीरा, हींग, अदरक, लहसुन और टमाटर से तैयार होती है ये खास दाल.

मेथी से बढ़ेगा फ्लेवर

ताज़ी कटी हुई मेथी की पत्तियां डालने से दाल का स्वाद और खुशबू दोनों ही लाजवाब हो जाते हैं.

झटपट बने तैयार

दाल को कुकर में पकाएं, तड़का लगाएं, मेथी मिलाएं और बस! 20 मिनट में ढाबा स्टाइल मेथी दाल फ्राई रेडी.

टिफिन या लंच दोनों में परफेक्ट

इस मेथी दाल फ्राई को रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें. बच्चे हों या बड़े, सब खुश हो जाएंगे.

Next Story