सोनी राजदान बर्थडे स्पेशल: शादी के बाद लिया ब्रेक, 62 की उम्र में पूरी की बेटी संग काम करने की ख्वाहिश

महेश भट्ट की पत्नी और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने 80s में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता. शादी के बाद करियर में रुकावट आई, लेकिन उन्होंने फिर से वापसी की और बेटी आलिया के साथ काम करने का सपना पूरा किया.

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस सोनी राजदान

25 अक्टूबर 1956 को इंग्लैंड में जन्मीं सोनी राजदान ने 80s में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से पहचान बनाई. उन्होंने फिल्मों और टीवी दोनों में काम किया.

शुरुआती करियर और हिट फिल्में

1981 में 'आहिस्ता-आहिस्ता' से डेब्यू किया और 'मंडी', 'सारांश', 'त्रिकाल' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया.

शादी के बाद लिया करियर ब्रेक

महेश भट्ट से शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी. सोनी ने बताया कि शादीशुदा होने के कारण उन्हें काम मिलना बंद हो गया था.

फिर टीवी से की नई शुरुआत

फिल्मों से ब्रेक के बाद उन्होंने टीवी धारावाहिक 'बुनियाद' में काम किया, जिससे उन्हें फिर से पहचान मिली.

बेटी आलिया के साथ पूरा हुआ सपना

62 की उम्र में सोनी ने फिल्म 'राजी' में अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर की. ये पल उनके लिए बेहद खास रहा.

अब भी एक्टिव हैं इंडस्ट्री में

हाल ही में वे 'पीपा' और 'वार' में नजर आईं और अब जल्द ही अमेजन की सीरीज 'सॉन्ग ऑफ पैराडाइज' में दिखेंगी.

Next Story