वीडियो ने संकेत दिया है कि रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कल की जाएगी। फैंस बेसब्री से जानना चाहते हैं कि श्रीकांत तिवारी कब लौटेंगे।
फैंस लंबे समय से The Family Man 3 की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब प्राइम वीडियो ने बताया है कि इसकी रिलीज डेट कल अनाउंस होगी।
मनोज बाजपेयी एक बार फिर एजेंट श्रीकांत तिवारी के किरदार में दिखेंगे, जो अपने परिवार और ड्यूटी के बीच संतुलन बनाते हैं।
प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो शेयर कर कहा – श्रीकांत तिवारी रास्ते में हैं। बस कल होगा बड़ा खुलासा।
वीडियो देखने के बाद फैंस कमेंट कर रहे हैं – अब आएगा मजा। कई लोगों ने लिखा कि वो श्रीकांत तिवारी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
टीजर के मुताबिक, सीजन 3 में कोविड-19 महामारी और नॉर्थ ईस्ट पर चीन के गुप्त हमले से जुड़ी कहानी दिखाई जाएगी।
इस सीजन का निर्देशन राज, डीके, सुमन कुमार और तुषार सेठ मिलकर कर रहे हैं। कहानी और डायलॉग फिर से वही तेज और दमदार स्टाइल में होंगे।