अमिताभ-रेखा की जोड़ी दोबारा बनने वाली थी, लेकिन बीच में आ गई बड़ी रुकावट

अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी 70 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही। दोनों के ब्रेकअप के बाद भी उन्हें एक फिल्म में साथ कास्ट किया जाने वाला था, लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि बिग बी ने मना कर दिया?

अमिताभ-रेखा की जोड़ी का जलवा

70 के दशक में अमिताभ बच्चन और रेखा ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दीं। ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री के साथ उनकी ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग भी सुर्खियों में रही।

‘सिलसिला’ बनी आखिरी फिल्म

1981 में आई ‘सिलसिला’ उनकी आखिरी फिल्म थी। इसमें जया बच्चन भी नजर आईं। इसी दौरान दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई थी।

रेखा के साथ फिर बनने वाली थी जोड़ी

ब्रेकअप के बाद भी मेकर्स ने अमिताभ और रेखा को एक साथ फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के लिए अप्रोच किया था। पहले रेखा को ही लीड रोल के लिए चुना गया था।

अमिताभ ने क्यों किया इंकार

बिग बी ने रेखा के साथ दोबारा काम करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद फिल्म का रोल हेमा मालिनी को ऑफर किया गया, जिन्होंने यह मौका लपक लिया।

‘सत्ते पे सत्ता’ की बड़ी सफलता

1982 में रिलीज हुई ‘सत्ते पे सत्ता’ सुपरहिट साबित हुई। यह उस साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी।

इन फिल्मों में साथ दिखे थे दोनों

अमिताभ और रेखा की जोड़ी ‘दो अंजाने’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘सुहाग’, ‘खून पसीना’ और ‘मिस्टर नटवरलाल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

Next Story