भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा। लेकिन मैच से ठीक पहले भारतीय कैंप से आई एक चिंता की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है।
वाशिंगटन सुंदर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान उंगली में चोटिल हो गए।
चोट के बाद उन्होंने कैचिंग ड्रिल में हिस्सा नहीं लिया और किनारे पर बैठे नजर आए।
शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज सुंदर के पास पहुंचे और उनकी चोट देखी।
चोट के बावजूद उन्होंने गेंदबाजी की लेकिन काफी असहज लगे और हाथ पर अतिरिक्त टेप लगवाया।
भारतीय टीम में शुभमन गिल, जडेजा, बुमराह और सिराज जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।
पहला टेस्ट 2 अक्टूबर सुबह 9:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।