IND vs WI: लाल मिट्टी की पिच पर भिड़ेंगी दोनों टीमें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। जानिए पिच रिपोर्ट, खास बातें और टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11।

अहमदाबाद में पहला टेस्ट

भारत और वेस्टइंडीज 2 अक्टूबर से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच पर आमने-सामने होंगे।

लाल मिट्टी की पिच का मिजाज

इस पिच पर उछाल अच्छा होता है, तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। बाद में टूटने पर स्पिनर्स का जलवा दिख सकता है।

बल्लेबाजों के लिए चुनौती

पहले दो पारियों में रन बनाना आसान, लेकिन तीसरी और चौथी पारी में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी।

कप्तान शुभमन गिल पर नजर

ये शुभमन गिल की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है बतौर कप्तान। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

कब और कहां देखें लाइव

मुकाबला सुबह 9 बजे टॉस और 9:30 बजे से खेला जाएगा। लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।

Next Story