सिर्फ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने वो कर दिखाया जो अब तक किसी ने नहीं किया। बिहार टीम में उन्हें उपकप्तान बनाया गया है और इससे उन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है।
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 साल की उम्र में बिहार रणजी टीम के उपकप्तान बन गए हैं। इस तरह वो रणजी ट्रॉफी इतिहास के सबसे युवा उपकप्तान बन गए हैं।
भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया टूर से ठीक पहले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने वैभव को उपकप्तानी दी। कप्तान बनाए गए हैं साकिबुल गनी।
वैभव हाल ही में इंडिया अंडर-19 टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में खेले थे, जहां उन्होंने 78 गेंदों में शतक ठोका। उनके प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया।
IPL 2025 में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 38 गेंदों में शतक जमाया था। वो टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बन गए थे।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 71 की औसत से 355 रन बनाए थे।
वैभव की प्रतिभा और लीडरशिप स्किल्स देखकर बिहार सेलेक्टर्स ने उन्हें उपकप्तानी सौंपी है। ये बच्चा भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा नाम बन सकता है।