वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने की बात आती है तो कुछ नाम हमेशा याद रहते हैं. शाहिद अफरीदी से लेकर रोहित शर्मा तक, जानिए कौन-कौन है इस धमाकेदार लिस्ट में और किसने उड़ाए सबसे ज्यादा गेंदें स्टैंड्स में.
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मैचों में 351 छक्के जड़े हैं. ये रिकॉर्ड अब तक किसी ने नहीं तोड़ा है.
भारत के हिटमैन रोहित शर्मा ने 275 वनडे मैचों में 346 छक्के लगाए हैं. अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ने से वो अब सिर्फ 5 सिक्स दूर हैं.
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 301 वनडे मैचों में 331 छक्के जड़े. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छूट जाते थे.
445 वनडे में 270 छक्कों के साथ सनथ जयसूर्या चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाजी में तूफान मचाया था.
350 मैचों में 229 छक्के लगाकर महेंद्र सिंह धोनी पांचवें नंबर पर हैं. उनका हेलीकॉप्टर शॉट आज भी फैन्स का फेवरेट है.
इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन (220 सिक्स) और साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (204 सिक्स) टॉप-7 में शामिल हैं. दोनों ने अपने अंदाज़ से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया.