मौसम बदलते ही खांसी-जुकाम और थकान जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. ऐसे समय में क्या खाएं और किन चीजों से बचें, ये जानना जरूरी है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानते हैं सर्दियों की शुरुआत में सही खानपान के टिप्स.
गर्मी से सर्दी में आते वक्त शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ सकता है. इससे सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं.
एक्सपर्ट के मुताबिक इस मौसम में दही, छाछ और ठंडे ड्रिंक्स का सेवन न करें. ये गले और पाचन पर असर डालते हैं.
गाजर, चुकंदर, मूली, पालक और मेथी जैसी सब्जियां शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं.
तुलसी, अदरक, शहद और हल्दी से बना हल्का काढ़ा या सूप पीना फायदेमंद होता है. इससे सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद मिलती है.
लौंग, अदरक, काली मिर्च और हल्दी को अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल करें. दूध या चाय में मिलाकर इनका सेवन करें.
एक्सपर्ट का कहना है कि हर देसी नुस्खा सभी के लिए सही नहीं होता. अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से ही इनका सेवन करें.