जो बाइडेन की तस्वीर की जगह व्हाइट हाउस में ऑटोपेन का फोटो। जानिए क्या है यह मशीन, कब बनी और क्यों अमेरिकी राजनीति में चर्चा में रहती है।
व्हाइट हाउस की नई गैलरी में सभी राष्ट्रपतियों की फोटो है लेकिन बाइडेन की जगह ऑटोपेन का फोटो लगाया गया है।
यह एक रोबोट पेन है जो किसी के सिग्नेचर की हूबहू कॉपी करता है। बड़े नेताओं और अधिकारियों के लिए यह समय बचाने का तरीका है।
थॉमस जेफरसन ने 1801 में पहली बार ऑटोपेन खरीदा। 1803 में अमेरिका में इसका पेटेंट हुआ और तब से यह चर्चा में है।
अमेरिका के कई राष्ट्रपति दशकों से ऑटोपेन इस्तेमाल करते आए हैं, हालांकि ज्यादातर इसे छुपाते रहे।
2011 में बराक ओबामा ने विदेश में रहते हुए विधेयक पर ऑटोपेन से हस्ताक्षर कर सबको चौंका दिया। यह पहली बार था।
डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ स्टाम्प बन गए हैं। व्हाइट हाउस की नई गैलरी में यह विवाद फिर उभर आया।