Zoho की Arattai ऐप में WhatsApp में नहीं मौजूद फीचर। स्मार्ट टीवी पर चैटिंग का नया अनुभव।
Zoho Corporation की मेड इन इंडिया मैसेजिंग ऐप Arattai तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
Arattai में Android TV सपोर्ट है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर चैटिंग और वीडियो कॉल संभव है।
यूजर्स अब अपने टीवी पर ग्रुप कॉल कर सकते हैं और सभी प्रतिभागियों को एक साथ देख सकते हैं।
टेक्स्ट, ऑडियो/वीडियो कॉल और फाइल शेयरिंग के फीचर्स मौजूद हैं, फर्क सिर्फ टीवी सपोर्ट है।
धर्मेंद्र प्रधान की अपील के बाद ऐप की डाउनलोड संख्या तेजी से बढ़ी और यह टॉप पर पहुंची।
Arattai शब्द तमिल में अनौपचारिक बातचीत का मतलब है। Zoho ने इसे 2021 में लॉन्च किया था।