पुराने लहंगे को नए अंदाज़ में स्टाइल करने के 5 आसान तरीके

फेस्टिव सीजन में हर कोई नया लुक चाहता है, लेकिन नया आउटफिट खरीदने की जरूरत नहीं। अपने वार्डरोब में रखे पुराने लहंगे को स्टाइल करें इन 5 ट्रेंडी तरीकों से और पाएं फ्रेश व ग्लैमरस लुक।

नया ब्लाउज डिजाइन करें

पुराने लहंगे को नया ट्विस्ट देने के लिए बैकलेस, स्लीवलेस या बोटनेक ब्लाउज ट्राई करें।

दुपट्टे की ड्रेपिंग बदलें

दुपट्टे को साड़ी स्टाइल, बेल्ट स्टाइल या ऑफ-शोल्डर ड्रेप में कैरी करके अलग लुक पाएं।

जैकेट्स और टॉप्स के साथ मिक्स एंड मैच

लहंगे को सीक्वेंस जैकेट या शिफॉन-नेट शर्ट के साथ स्टाइल करें और बिना दुपट्टे के क्लासी दिखें।

अनारकली सूट में बदलें

लहंगे और ब्लाउज को एक साथ पहनकर बेल्ट लगाएं और तुरंत एक नया अनारकली सूट लुक पाएं।

कलर और फैब्रिक से ट्विस्ट

ब्लाउज में लेस डिटेलिंग, नए फैब्रिक का दुपट्टा या लहंगे पर टसल-गोटा वर्क कराएं।

बिना खर्च के नया लुक

पुराने लहंगे को इन स्टाइलिंग टिप्स से दोबारा ट्रेंडी बनाएं और त्योहारों में चमक बिखेरें।

Next Story