2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर उनके सत्य और अहिंसा से जुड़े विचारों को याद करते हैं। ये कोट्स न केवल प्रेरणा देते हैं बल्कि जीवन जीने का सही मार्ग भी दिखाते हैं।
बापू कहते थे, मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन।
आजादी तभी मायने रखती है जब उसमें गलतियां करने की स्वतंत्रता शामिल हो।
जब तक गलती करने की स्वतंत्रता नहीं मिलेगी, तब तक सच्ची स्वतंत्रता अधूरी रहेगी।
कमजोर लोग कभी माफ नहीं कर सकते। माफी केवल मजबूत लोगों का गुण है।
पहले वे आपको नज़रअंदाज़ करेंगे, फिर हंसेंगे, फिर लड़ेंगे और अंत में आप जीतेंगे।
जियो ऐसे जैसे कल मरना है और सीखो ऐसे जैसे हमेशा जिंदा रहना है।