एलन मस्क से लेकर नासा और चीन तक, हर कोई मंगल और चांद पर इंसानी कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन क्या यह आसान है?
स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क 2050 तक मंगल पर 10 लाख लोगों का शहर बसाने की बात कर चुके हैं।
मंगल पर रेडिएशन, ठंडा मौसम और संसाधनों की कमी सबसे बड़ी चुनौती होगी। वैज्ञानिक मानते हैं कि यह आसान नहीं है।
अमेरिका 2030-40 तक और चीन 2033 तक मंगल पर इंसान भेजने की तैयारी कर रहे हैं। चांद पर भी 2028 से इंसानी मिशन की प्लानिंग है।
मंगल तक पहुंचने में 7 से 9 महीने लगते हैं। वहां बुनियादी ढांचा और खनिजों का उपयोग बेहद महंगा और मुश्किल होगा।
चांद पर गुरुत्वाकर्षण कम है और दूरी सिर्फ तीन दिन की है। वहां बर्फ मिलने की संभावना इंसानी बस्ती के लिए मददगार हो सकती है।
कई संस्थाएं चांद पर जमीन बेचने का दावा करती हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार यह वैध नहीं है।