भारत और चीन एशिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्तियां हैं। आइए जानते हैं दोनों देशों की मिसाइल क्षमताओं की असली तस्वीर।
भारत ने स्वदेशी तकनीक पर फोकस करते हुए मिसाइल क्षमता को काफी मजबूत बनाया है।
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल अपनी रफ्तार और सटीकता के लिए जानी जाती है। यह जमीन, हवा और समुद्र से लॉन्च हो सकती है।
अग्नि 5 की रेंज 5000-8000 किलोमीटर तक है जबकि पृथ्वी और धनुष जैसी मिसाइलें भारत को नजदीकी सुरक्षा देती हैं।
डीएफ 41 चीन की सबसे ताकतवर आईसीबीएम है जो 12000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक हमला कर सकती है।
डीएफ 26 गुआम किलर के नाम से मशहूर है जबकि डीएफ 15 सी भूमिगत लक्ष्यों को तबाह करने वाली बंकर बस्टर मिसाइल है।
संख्या और तकनीक में चीन आगे है, लेकिन भारत की ब्रह्मोस और अग्नि 5 जैसी मिसाइलें उसे भरोसेमंद सुरक्षा देती हैं।