सर्दियों में हरे-भरे साग सेहत का टॉनिक माने जाते हैं. पालक से लेकर चौलाई तक ये पत्तेदार सब्जियां विटामिन, आयरन और फाइबर से भरपूर हैं.
पालक विटामिन ए, सी, के1 और आयरन का पावरहाउस है. यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और आंखों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है.
मेथी का साग डायजेशन सुधारता है, ब्लड शुगर मैनेज करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार है.
बथुआ हड्डियों को मजबूत करता है, वजन कंट्रोल करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है.
सरसों में विटामिन ए, सी, ई और फाइबर होते हैं जो पाचन मजबूत करते हैं और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं.
चौलाई वजन कम करने, हड्डियों को स्ट्रांग बनाने और ब्लड को शुद्ध करने में मदद करती है.
पालक, मेथी, बथुआ, सरसों और चौलाई – ये पांचों साग विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हेल्थ बूस्टर हैं.