बार-बार जले तेल में तले समोसे से बढ़ता है कैंसर का खतरा

स्ट्रीट फूड जैसे समोसे स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन बार-बार इस्तेमाल किए तेल से आपकी सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।

स्ट्रीट फूड और समोसा

उत्तर भारत में समोसा सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे लोग दिन या रात कभी भी खाते हैं।

बार-बार तेल का इस्तेमाल

दुकानदार तेल बचाने के लिए इसे बार-बार गर्म करते हैं, जिससे हानिकारक कंपाउंड बनते हैं।

फ्री रेडिकल्स का खतरा

बार-बार गर्म किए तेल में फ्री रेडिकल्स और ट्रांस फैट बनते हैं, जो कैंसर, स्ट्रोक और अल्जाइमर का कारण बन सकते हैं।

कैंसर और अन्य रोग

अत्यधिक सेवन से गैस्ट्रिक कैंसर, लिवर प्रॉब्लम और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।

PAHs और ऑक्सीडेशन

तेल की ऑक्सीडेशन प्रक्रिया में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन जैसे तत्व बनते हैं, जो कैंसर का जोखिम बढ़ाते हैं।

सुरक्षित विकल्प

तली-भुनी चीज़ों की जगह उबली, ग्रिल्ड या बेक्ड डिशेज खाएं और घर पर ताजे तेल में स्नैक्स बनाएं।

Next Story