अपने Gmail अकाउंट की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से लॉग-इन और एक्टिविटी चेक करना जरूरी है। जानें आसान तरीके और सुरक्षा टिप्स।
Gmail का इस्तेमाल ईमेल, बैंकिंग और सोशल अकाउंट्स के लिए होता है। अकाउंट सुरक्षित न होने पर डेटा और वित्तीय जानकारी खतरे में पड़ सकती है।
myaccount.google.com पर जाकर Security सेक्शन में ‘Your Devices’ देखें। संदिग्ध डिवाइस तुरंत लॉग-आउट करें और पासवर्ड बदलें।
Gmail में मेल लिस्ट के नीचे ‘Details’ पर क्लिक करें। यहां IP एड्रेस और एक्सेस टाइप की जानकारी मिलती है। संदिग्ध एक्टिविटी पर तुरंत कार्रवाई करें।
‘Third-party apps with account access’ चेक करें। किसी भी अनजान ऐप या वेबसाइट को हटाएं ताकि अकाउंट का गलत इस्तेमाल न हो।
पासवर्ड नियमित बदलें, दो-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें और अनजान डिवाइस या ऐप्स से लॉग-आउट करें।
नियमित लॉग-इन और एक्टिविटी चेक से फ्रॉड और हैकिंग से बचें। Gmail सिक्योरिटी सेटिंग्स अपडेट कर डेटा और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।