X का Draft Sync फीचर लॉन्च – अब मोबाइल और लैपटॉप पर ड्राफ्ट्स होंगे सिंक!

एलन मस्क के X ऐप ने पेश किया नया Draft Sync फीचर। अब मोबाइल पर शुरू किया गया ड्राफ्ट लैपटॉप या वेब पर भी एडिट कर सकेंगे। जानिए कैसे काम करेगा ये फीचर और किन प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा।

X ने पेश किया Draft Sync फीचर

X ऐप अब मोबाइल और वेब के बीच ड्राफ्ट्स को सिंक करेगा। iOS और वेब यूजर्स इसका फायदा अभी से उठा सकते हैं।

क्या है Draft Sync फीचर

यह फीचर यूजर्स को मोबाइल पर शुरू किए गए ड्राफ्ट्स को कंप्यूटर या लैपटॉप पर जारी रखने की सुविधा देता है। अब हर जगह एक ही ड्राफ्ट एक्सेस कर पाएंगे।

OS और वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध

Draft Sync फिलहाल iOS और वेब वर्जन पर काम करता है। X टीम ने Android यूजर्स के लिए जल्द अपडेट लाने की बात कही है।

Android यूजर्स को थोड़ा इंतजार

Android ऐप का नया डिजाइन तैयार हो रहा है। कंपनी का लक्ष्य है कि साल 2025 के अंत तक यह फीचर सभी Android यूजर्स तक पहुंचे।

अभी सिर्फ टेक्स्ट ड्राफ्ट्स होंगे सिंक

फिलहाल Draft Sync केवल टेक्स्ट ड्राफ्ट्स को सपोर्ट करता है। फोटो या वीडियो वाले ड्राफ्ट्स अभी सिंक नहीं होंगे, लेकिन जल्द ही ये सुविधा भी जुड़ सकती है।

यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट

Draft Sync फीचर X को और प्रोडक्टिव बना रहा है। अब यूजर्स बिना किसी रुकावट के अपने पोस्ट को हर डिवाइस पर एडिट कर पाएंगे।

Next Story