सेब के बीज निगलने से क्या होता है? सच्चाई जानिए यहां

सेब सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या इसके बीज सच में जहरीले होते हैं? कई लोग गलती से इन्हें निगल लेते हैं और फिर घबरा जाते हैं। आइए जानते हैं सेब के बीजों की सच्चाई, रिसर्च क्या कहती है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सेब सेहत का खज़ाना, पर बीज पर विवाद क्यों

सेब में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, लेकिन इसके बीजों को लेकर लोग अक्सर डरते हैं कि इनमें जहर होता है। जानिए इसके पीछे की सच्चाई।

सेब के बीज में क्या होता है?

सेब के बीज में एमिग्डालिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर में टूटने पर साइनाइड गैस छोड़ सकता है। इसी वजह से इसे जहरीला माना जाता है।

क्या बीज निगलने से नुकसान होता है?

अगर आप 1-2 बीज गलती से निगल लें तो कोई नुकसान नहीं होता। बीज की बाहरी परत एमिग्डालिन को बाहर निकलने से रोकती है, जिससे शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता।

कितने बीज हो सकते हैं खतरनाक?

रिसर्च के मुताबिक, किसी वयस्क को लगभग 150 बीज और बच्चे को 80-100 बीज खाने पर ही साइनाइड का असर हो सकता है। यानी कुछ बीज निगलने से घबराने की जरूरत नहीं है।

सेब खाने के सही तरीके

सेब खाते समय बीजों को निकाल देना बेहतर है। इन्हें जानबूझकर न खाएं और बच्चों को भी बीज खाने से रोकें।

गलती से बीज निगल जाएं तो क्या करें?

अगर गलती से 1-2 बीज निगल लिए हैं तो चिंता न करें। शरीर इन्हें पचा लेता है और कोई खतरा नहीं होता। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

Next Story