जापान इन दिनों फ्लू की तेज लहर से जूझ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है और सरकार ने इसे राष्ट्रीय महामारी घोषित किया है। जानिए क्यों बढ़ रहे हैं फ्लू के मामले, कौन सा वायरस जिम्मेदार है और किन सावधानियों की जरूरत है।
जापान में पिछले कुछ हफ्तों से फ्लू के मामले तेजी से बढ़े हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग गई है और कई जगह बेड की कमी हो गई है।
मामलों में अचानक बढ़ोतरी के बाद जापान सरकार ने इसे ‘nationwide flu epidemic’ घोषित किया है। अब तक 4,000 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह वायरस H3N2 फ्लू का म्यूटेटेड वर्जन हो सकता है, जो सामान्य फ्लू से ज्यादा संक्रामक और खतरनाक माना जा रहा है।
डॉ. अजीत जैन के मुताबिक, फ्लू के केस बढ़ना चिंता की बात है, लेकिन यह कोविड जैसा घातक नहीं है। डेथ रेट बहुत कम है, फिर भी सावधानी जरूरी है।
सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए 100 से ज्यादा स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद किया है। अस्पतालों में डॉक्टर और नर्सें लगातार ड्यूटी पर हैं।
फ्लू वैक्सीन लगवाएं, मास्क पहनें और हाथों की साफ-सफाई बनाए रखें। खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।