Diwali 2025 Fashion Mistakes: इन गलतियों से बचें

दिवाली में स्टाइलिश दिखना सब चाहते हैं, लेकिन कुछ फैशन और मेकअप गलतियां आपके लुक को बिगाड़ सकती हैं। आइए जानते हैं इनसे कैसे बचें।

भारी आउटफिट से बचें

बहुत ज्यादा भारी लहंगा, साड़ी या शेरवाली पहनने से असहज महसूस हो सकते हैं। हल्के फैब्रिक और कढ़ाई वाले आउटफिट चुनें।

हेयरस्टाइल पर ध्यान दें

आउटफिट के साथ सही हेयरस्टाइल जरूरी है। साड़ी में बन या एथनिक हेयर एक्सेसरीज लुक को खास बनाती हैं।

ओवर मेकअप न करें

भारी आईशैडो और गाढ़ी लिपस्टिक लुक को बनावटी बना सकती हैं। नेचुरल और लाइट मेकअप अपनाएं।

ज्वेलरी का सही चयन

हैवी ड्रेस के साथ मिनिमम ज्वेलरी पहनें। सिंपल आउटफिट में स्टेटमेंट नेकलेस या बड़े झुमके अच्छे लगते हैं।

फुटवियर कंफर्टेबल चुनें

भारी एथनिक कपड़ों के साथ हाई हील्स मुश्किल हो सकती हैं। कोल्हापुरी चप्पल या किटन हील्स स्टाइलिश और आरामदायक रहते हैं।

स्टाइल और कंफर्ट का संतुलन

दिवाली पर सुंदर दिखें, लेकिन कंफर्ट को नजरअंदाज न करें। सही आउटफिट, मेकअप और एक्सेसरीज लुक को परफेक्ट बनाते हैं।

Next Story