सर्दियों में गर्म रहना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि स्टाइल भूल जाएं. कुछ स्मार्ट फैशन ट्रिक्स के साथ आप ठंड में भी ट्रेंडी और कॉन्फिडेंट लुक पा सकते हैं. जानिए किन ड्रेसेस को इस सीजन अपनी अलमारी में शामिल करें.
सिंपल स्वेटर की जगह ओवरसाइज्ड या प्रिंटेड स्वेटर ट्राय करें. इन्हें जींस या लॉन्ग बूट्स के साथ पहनें और बनें विंटर फैशन आइकॉन.
हुडी को सिर्फ कैजुअल नहीं, बल्कि क्लासी स्टाइल में भी कैरी किया जा सकता है. इसे स्ट्रेट या नैरो जींस के साथ पहनें और पाएं रिलैक्स्ड विंटर लुक.
ब्लैक, क्रीम या आयवरी शेड में लॉन्ग कोट सर्दियों के लिए परफेक्ट हैं. इसे जींस या बॉडीकॉन ड्रेस के ऊपर पहनें और पाएं ग्रेसफुल लुक.
गर्म फैब्रिक वाली बॉडीकॉन ड्रेस को कोट या ब्लेजर के साथ स्टाइल करें. ये ऑफिस पार्टियों से लेकर डिनर नाइट तक हर मौके के लिए बेस्ट ऑप्शन है.
लेदर जैकेट या स्कर्ट सर्दियों की सबसे हॉट ट्रेंड हैं. इन्हें हाई बूट्स या हील्स के साथ पहनकर लुक को और स्टाइलिश बनाएं.
सही फुटवियर, हेयरस्टाइल, मेकअप और ज्वेलरी से ही आपका विंटर आउटफिट पूरा होता है. थोड़ी सी डिटेलिंग से आपका लुक बनेगा इंस्टाग्राम-वर्दी.